जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र धनियामऊ बाजार में खुलेआम गांजा बिक रहा है
जौनपुर में खुलेआम गांजा की बिक्री, फोटो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : बक्सा थाना क्षेत्र धनियामऊ बाजार खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अवैध नशे के कारोबार का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गांजा बेचते हुए साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार का सरगना सुरेश सिंह नामक व्यक्ति है, खुलेआम गांजा बेचता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार को बक्सा थाना पुलिस की कथित मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को सब कुछ जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे नशे का यह जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है
दिन प्रतिदिन गांजा का बिक्री का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होता है पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है, अब जब सोशल मीडिया पर गांजा बिक्री का फोटो वायरल हो चुका है, तब आमजन व समाजसेवियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त कराया जा सके।






