:जौनपुरउत्तर प्रदेश

कोतवाली परिसर में बरगद का पेड़ गिरा, क्षेत्राधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : मडियाहूं कोतवाली परिसर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ आज सुबह गिर गया. पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़ी क्षेत्राधिकारी मडियाहू की चार पहिया वाहन बोलेरा क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि क्षेत्राधिकारी मडियाहू गीरेंद्र सिंह का ड्राइवर विजय यादव प्रतिदिन की भांति अपनी गाड़ी को कोतवाली परिसर में विशाल का पेड़ के नीचे खड़ी कर दिया और अपने कमरे पर चले गए जहां रात भर बारिश होने के चलते बरगद का विशालकाय सैकड़ो वर्ष पुराना अचानक गिर पड़ा, पेड़ के गिरने से उसके नीचे खड़ी क्षेत्राधिकारी मडियाहू की चार पहिया वाहन बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह 5:00 का बताया जा रहा है जहां सैकड़ो वर्ष पुराना बरगद का पेड़ क्षेत्रधिकारी के चार पहिया वाहन के ऊपर जड़ से उखाड़ कर गिर गया। फिलहाल बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button