:जौनपुरउत्तर प्रदेश

बाइक चोरी के तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस पर उठे सवाल

पीड़ित ने डी आई जी रेंज वाराणसी से फोन पर बताई आप बीती

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामपुर नगर पंचायत निवासी तीन दिन से रामपुर थाने का चक्कर काट रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा लिखने में कर रही हीलाहवाली। वही पीड़ित ने दूरभाष के माध्यम से डी आई जी रेंज वाराणसी से बात कर कार्यवाही का किया अनुरोध। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर धनुहा निवासी अतुल जायसवाल ने रामपुर थाने पर 25 जुलाई 2025 को सुबह में प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया कि उनकी पल्सर बाइक जिसका नंबर BR 31AY2205 उनके दुकान के सामने से 25 जुलाई की रात लगभग डेढ़ बजे बाइक चोरी हो गई। चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , जब पीड़ित युवक ने सीसीटीवी फोटो देखा तो पहचान गया कि यह तो वही व्यक्ति है जिससे मैं 5 जुलाई 2024 को 22000 में बाइक खरीदा था जिसका बेचिनामा भी पीड़ित युवक के पास है। युवक ने बताया अनीस महतो पुत्र दुखित महतो जो कि बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। उसी ने रात को पल्सर बाइक चुरा ले गया है। पीड़ित अतुल जायसवाल ने बताया कि तीन दिन से थाने का चक्कर काट रहा हूं लेकिन मेरी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने कहा कहा की पैसे का विवाद है जिसके लिए वह अपना बाइक लेकर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button