:जौनपुरउत्तर प्रदेश

लाखों की लागत, मगर ताले में बंद पिंक शौचालय – महिलाओं की परेशानी बढ़ी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर के मडियाहूं तहसील परिसर में पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लाखों रुपए के लागत से इसका निर्माण कार्य तो हुआ, लेकिन इस शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है। योगी सरकार ने सार्वजनिक जगहों, मार्केट, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, महिला स्कूल और कॉलेज या उन रास्तों पर जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां पिंक टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा था। उसे अधिकारियों ने तो पूरा कर दिया लेकिन लाखों रुपए की लागत से इस पिंक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अब शौचालय में ताला बंद होने से तहसील परिसर में आने-जाने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

तहसील में पहुंची महिला निर्मला, सोनी ने बताया कि पिंक शौचालय में ताला बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा उन महिलाओं को दिक्कत होती है जो तहसील परिसर में दूर से चलकर आती है। ईओ चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि जो तहसील परिसर में पिंक शौचालय बना है। वहां पर महिला को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय बंद होने की जानकारी उनको नहीं है अभी दिखवा लेता हूं और उसके पश्चात खुलवा देता हूं।

अधिकारी के दावे से इधर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। पिंक शौचालय में ताला लटक रहा है और जिले के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button