:जौनपुरउत्तर प्रदेश

दाह संस्कार के रास्ते में पुलिस ने रोका शव, भाई पर लगाया हत्या का आरोप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के औरला पिपरा गांव निवासी चौहान ने घर से 200 मीटर की दूरी पर बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों ने वृद्ध के शव को पेड़ से उतार कर घर लाया। जानकारी के अनुसार दाह संस्कार के लिए जौनपुर रामघाट के लिए ले जाया जा रहा था जहां बुजुर्ग व्यक्ति के पुत्र ने मुंबई शहर से कोतवाली मडियाहू को सूचना देते हुए भाई पर हत्या का आरोप लगाया, जहां सक्रीय मडियाहूं कोतवाली पुलिस ने दाह संस्कार के लिए जा रहे परिजनों को रामदयालगंज के पास रास्ते में रोका और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस आगे की विधि कार्रवाई करने में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button