उत्तर प्रदेशमहोबा
जन्मदिन पर गौ माता को चारा एवं गुड खिलाने के साथ लगाया वृक्ष

जन एक्सप्रेस महोबा l नंदिनी गौशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर गौ माता को चारा एवं गुड खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की एवं एक वृक्ष भी लगाया गया l इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, हमीरपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप, पेट्रोलियम अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, चरखारी मंडल अध्यक्ष अमित पटेरिया, निवर्तमान मंडल महामंत्री राजेश चौरसिया, बीजेपी नेता भरत तिवारी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी अनुज सोनी, गल्ला व्यापारी रामकुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष दया शंकर गुप्ता, अर्पित चौरसिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे l






