उत्तर प्रदेशमहोबा

रामकुंड से पवित्र जल लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई कांवड़ यात्रा

जन एक्सप्रेस महोबा। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में बुधवार को प्रभु श्रीराम के महोबा आगमन के साक्षी रहे रामकुंड तीर्थ से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई जो शहर की गलियों से होते हुए जारीगंज के शिव पंचायत शिवालय पर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया एवं पानी व केले आदि वितरित कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कांवड़ यात्रा में महिलाओं की सहभागिता सबसे ज्यादा रही। कांवड़ यात्रा के संचालक वीरू व संजीव सेन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने रामकुंड से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे के साथ सुबह 10 बजे अपनी यात्रा शुरू की फिर बंधान वार्ड, शेखनपुरा, टिकरी, धलैतनपुरा, जारी गंज, सुभाष चौक और मगरियापुरा, कलारी होते हुए कांवड़ यात्रा बड़े वाले शंकर जी पर जल चढ़ाकर समाप्त हुई। भोलेनाथ के नाम एक लोटा जल, सभी समस्याओं का हल अभियान के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने रास्ते में मिले सभी शिव मंदिरों में भी जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। कांवड़ लेकर चल रही ज्यादातर महिलाएं पीली साड़ी पहने थी और अन्य श्रद्धालु भी पीले वस्त्र धारण किए थे। कांवड़ यात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए लोग पूरे रास्ते में दोनों ओर कतार लगाकर खड़े थे। कांवड़ यात्रा रामकुंड स्थित उमंगेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शिव किशोर पांडेय, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर बुंदेलखंडी व चंद्रशेखर अनुरागी के मार्गदर्शन में निकाली गई। इस मौके पर बाबूलाल, बिल्लू, इंद्रा पुरवार, नैतिक सोनी, अंबर, जागेश्वर, उर्मिला, यशोदा, प्रेमलता, रामदेवी पाटकार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button