उत्तर प्रदेशमहराजगंज

45 बोरी यूरिया के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ महराजगंज :भारत-नेपाल बार्डर पर तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक महिंद्रा पिकअप से 45 बोरी यूरिया खाद बरामद करते हुए मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभानल्लाह पुत्र कासिम, नन्हे गौड़ और राजन साहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि उपरोक्त खाद भारत से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और खाद को अपने कब्जे में लेकर आरोपितों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) विभाग ठूठीबारी को सौंप दिया। इस संबंध में थानेदार महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button