उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

नशीली दवा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने नेपाली युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी व नशीले पदार्थ रोकथाम को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजाबारी गांव के समीप से एक संदिग्ध नेपाली युवक के कब्जे भारी मात्रा ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज किया है। सूत्रों की माने तो ठूठीबारी का एक युवक जो अवैध नशा कारोबार में संलिप्त और सक्रिय है, उसका तार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के अवैध बाजार तक जुड़ा हुआ है। ऐसे में नशा का मास्टरमाइंड सुरक्षा एजेंसियों के पकड़ से कोसो दूर है।
मिलीं जानकारी के मुताबिक बीती रात 22वी वाहिनी एसएसबी और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक रोककर पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई। जिसमें डायजेपाम इंजेक्शन 80 एम्पुल, ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 90 एम्पुल, फेनेरगन प्रोमेथाज़िन इंजेक्शन 90 एम्पुल, प्रॉक्सीस्पास कैप्सूल 1000 अदद बरामद हुआ है। वही प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि नशीली दवा की खेप भारत से नेपाल राष्ट्र में ले योजना थी। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भीम सिंह निवासी कुसमा पाल्हीनंदन वार्ड नंबर तीन थाना महेशपुर जनपद नवलपरासी नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली प्रणव ओझा ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध अपराध संख्या 96/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button