चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान
बिना टिकट यात्रा पर 41 प्रकरण दर्ज, ₹16,565 का जुर्माना वसूला

चित्रकूट/जन एक्सप्रेस। उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के अंतर्गत चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर आज एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में संचालित हुआ।अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों के विरुद्ध कुल 41 प्रकरण बनाए गए, जिससे रेलवे को ₹16,565 का राजस्व प्राप्त हुआ।
टीम की सक्रियता से चला सफल अभियान
इस विशेष अभियान में ए. के. सिकरवार, विनय शंकर, अमित अग्रवाल, कुलदीप श्रीवास्तव सहित चेकिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही। उनकी मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से यह सुनिश्चित हुआ कि यात्रियों में टिकट लेने के प्रति सजगता बनी रहे।
रेलवे का अपील: “सदैव टिकट लेकर करें यात्रा
उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों से पुनः अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि न केवल नियमों का पालन हो, बल्कि अन्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।






