उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज दूसरे साथ पर

जिलाधिकारी के कड़े रुख का दिखा असर, विकास योजनाओं में रहा अव्वल

जन एक्सप्रेस / महराजगंज : महराजगंज ने एक बार फिर विकास का परचम लहराते हुए प्रदेश स्तर पर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अगस्त माह के लिए जारी रैंकिंग में महराजगंज ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि विकास श्रेणी में जनपद पहले पायदान पर रहा।
पिछले माह आठवें स्थान पर फिसलने के बाद इस बार की उपलब्धि प्रशासनिक सख्ती और योजनाओं की लगातार समीक्षा का परिणाम मानी जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पिछली रैंकिंग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए थे। खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को फटकार लगाई गई थी और विद्युत विभाग से तो स्पष्टीकरण तक तलब किया गया था। वही
विकास श्रेणी की 78 योजनाओं में से 51 को ए ग्रेड, 5 को बी ग्रेड और 3 को सी ग्रेड प्राप्त हुआ। खास बात यह रही कि किसी भी योजना को डी ग्रेड नहीं मिला। वहीं, राजस्व श्रेणी की योजनाओं में 31 को ए ग्रेड, 8 को बी ग्रेड और 2 को सी व डी ग्रेड में रखा गया।

यह सामूहिक प्रयास का परिणाम:
रैंकिंग सुधार पर जिलाधिकारी ने संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि अधिकारी और कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि अच्छी योजनाओं का प्रदर्शन बरकरार रखा जाए और कमजोर योजनाओं में सुधार लाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि विगत माह विकास श्रेणी में 22वें स्थान पर पहुंचने के बाद इस बार पहला स्थान मिलना निश्चित रूप से मनोबल बढ़ाने वाला है। यह सब जिलाधिकारी के निर्देशन और टीमवर्क का परिणाम है।

क्या है सीएम डैशबोर्ड?
सितंबर 2023 से शुरू सीएम डैशबोर्ड दो घटकों से राजस्व और विकास पर आधारित है। इसमें योजनाओं की प्रगति विभागवार प्रदर्शित की जाती है। पोर्टल पर वास्तविक समय में डेटा अपडेट होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्पष्ट तस्वीर सामने आती है। जिलाधिकारी द्वारा हर माह दो बार समीक्षा बैठक की जाती है, जबकि सीडीओ और एडीएम भी अलग-अलग विभागों का आकलन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button