वायरल

दिल्ली में फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरी रफ्तार कार

दिल्ली में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक कार फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरी रफ्तार कार

जन एक्सप्रेस /नई दिल्ली : आज देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार सुबह मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास से तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे रेलवे ट्रैक पर जाकर गिरी. जिससे करीब 1 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया .

फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर गिरी कार

हाला की दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना समयपुर बादली में मुकरबा चौक फ्लाईओवर से एक वाहन के रेलवे ट्रैक पर गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि मारुति सियाज़ नाम की एक कार हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक पर पलटी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button