उत्तर प्रदेशहमीरपुर
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान का हुआ आयोजन
महिलाओं को ताकतवर बनाने का दिया पैगाम

जन एक्स्प्रेस / हमीरपुर : प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जिला अस्पताल में बुंदेलखंड रक्तदान समिति की तरफ से रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही समाज सेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने विचारों से महिलाओं को ताकतवर बनाने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और उनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने का पैगाम दिया। इस मौके पर खासतौर से अरुण पाठक सदस्य विधान परिषद, जिला अध्यक्ष सुनील पाठक, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, सीएमओ गीतम सिंह सहित अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।






