उत्तर प्रदेशलखनऊ

घोषणाएं बनी सिर्फ कागज़ी? BJP सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पुलिस भत्तों को लेकर प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र

वर्दी, सिम और मोटरसाइकिल भत्ते की घोषणाएं अभी भी अधर में

जन एक्सप्रेस लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें लागू न किए जाने पर भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव (गृह) को पत्र लिखकर इन घोषणाओं को अविलंब लागू करने की मांग की है। सांसद बाजपेयी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा नीचे दिए गए तीन प्रमुख भत्तों को बढ़ाने की घोषणा की गई थी:

1. वर्दी वार्षिक भत्ता – ₹3000 से बढ़ाकर ₹5000

2. सिम कार्ड वार्षिक भत्ता – ₹2000

3. मोटरसाइकिल भत्ता – ₹500 प्रतिमाह

लेकिन इनमें से किसी भी भत्ते को अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों में असंतोष है।पत्र में लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लिखा:

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी 24 घंटे प्रदेश की सेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए सरकार ने भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन इसका क्रियान्वयन अब तक नहीं हो सका है। यह बेहद चिंताजनक है और जल्द सुधार की आवश्यकता है।पुलिसकर्मी, जो दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहते हैं, उन्हें इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना उनके मनोबल को प्रभावित कर सकता है। बढ़ती महंगाई और संसाधनों की कमी के बीच ये भत्ते उनकी जरूरत बन चुके हैं, न कि केवल सुविधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button