उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मायावती क्यों डरी हैं? कोई राज छिपा है: चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा बयान

प्रयागराज में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोले आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख — बसपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर जताई चिंता

जन एक्सप्रेस प्रयागराज |आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ ने एक बार फिर से बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला है। प्रयागराज के कादिलापुर स्थित राजारानी गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा,मायावती क्यों डरी हुई हैं? जरूर कोई राज छिपा है।”उन्होंने सवाल उठाया कि जिस मायावती ने योगी सरकार की प्रशंसा की, वो किस दबाव में ऐसा कर रही हैं। चंद्रशेखर ने कहा, दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है और मायावती सरकार की तारीफ कर रही हैं। यह चिंताजनक है।”गर्लफ्रेंड विवाद पर चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया:अपने ऊपर कथित “गर्लफ्रेंड विवाद” और आरोपों को लेकर चंद्रशेखर ने कहा किजब राजनीति करेंगे, तो आरोप लगते ही रहेंगे।”उन्होंने इस मसले को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया। जातीय हिंसा पर मुखर हुए चंद्रशेखर: प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि देश में जाति पूछकर दलितों को मारा जा रहा है। उन्होंने हालिया रायबरेली की घटना का हवाला देते हुए कहा,वाल्मीकि समाज के लोगों को मारा गया और आरोपी खुलेआम हंसते नजर आए। यह यूपी में दलितों की स्थिति का आईना है।”

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकना पूरे दलित समाज पर हमला है।

मायावती से संबंधों पर क्या बोले?:चंद्रशेखर ने साफ कहा,मायावती नायक हैं। जब चाहूं, मिल सकता हूं।”
लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज जब दलितों पर हमले हो रहे हैं, तब मायावती की चुप्पी और सत्ता की तारीफ सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button