उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़हाथरस

हाथरस मुठभेड़ पर सियासत गरम: सपा सांसद ने बताया फर्जी, निष्पक्ष जांच की मांग

थाना मुरसान पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, सपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

जन एक्सप्रेस हाथरस: हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र में हाल ही में पुलिस द्वारा की गई कथित मुठभेड़ अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए युवकों के परिजनों ने इसे पूरी तरह फर्जी करार देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इस प्रकरण को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मुरसान पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया और प्रेसवार्ता कर मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच की मांग की।सांसद सुमन ने कहा कि पुलिस की मुठभेड़ संदिग्ध है और यह मामला मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरी घटना की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस दबाव बनाकर पूरे मामले को अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या कोई निष्पक्ष जांच होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button