उत्तर प्रदेशलखनऊ

BJP से गठबंधन नहीं तो बनाएंगे नया मोर्चा — ओपी राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ने संजय निषाद-आशीष पटेल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की जताई मंशा, बिहार में भी सक्रियता तेज

लखनऊ जन एक्सप्रेस ब्यूरो:उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन नहीं होता है, तो उनकी पार्टी नया राजनीतिक मोर्चा बनाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संजय निषाद (निषाद पार्टी) और आशीष पटेल (अपना दल) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की योजना पर काम कर रहे हैं।

बिहार में भी सुभासपा की दस्तक, बोले— “अपनी ताकत का एहसास कराएंगे

ओपी राजभर ने यह भी बताया कि बिहार में उनकी पार्टी नामांकन की प्रक्रिया में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए अपनी ताकत का एहसास कराने का अवसर है। यदि वहां गठबंधन नहीं होता है, तो हम दूसरा रास्ता चुनेंगे।”

AIMIM नेता की टिप्पणी पर दिया जवाब — “पुरानी बातें राजनीति में भुला दी जाती हैं

सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक पर AIMIM नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा, “राजनीति में पुरानी बातें भुला दी जाती हैं, आगे बढ़कर काम करना चाहिए।” उनके इस बयान को गठबंधन की संभावनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

राजभर के बयान से सियासी हलचल तेज

ओपी राजभर का यह बयान आगामी पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज करने वाला है। BJP से दूरी या गठबंधन की शर्तों पर दबाव की राजनीति के रूप में इसे देखा जा रहा है। आगामी दिनों में उनके संभावित गठबंधन और रणनीति को लेकर प्रदेश की सियासत में और गरमाहट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button