:जौनपुरउत्तर प्रदेश

वेंडरों ने जीआरपी चौकी इंचार्ज के विरुद्ध लामबंद

वेंडरो ने चौकी इंचार्ज पर वसूली का लगाया आरोप

जन एक्सप्रेस शाहगंज / जौनपुर/ स्थानीय शाहगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडरों ने जीआरपी चौकी इंचार्ज की अवैध वसूली व फर्जी मुकदमे में फंसाने की प्रताड़ना से तंग हो कई दर्जन की संख्या में वेंडरों ने विधायक कार्यालय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। वहीं विधायक रमेश सिंह के उपस्थित न रहने पर वेंडर स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव के पास गये। फिलहाल स्टेशन अधीक्षक ने विभाग से सम्बंधित न रहने पर ज्ञापन नहीं लिया। हालांकि मामले की जानकारी होने की बात बताई। फिलहाल गरीब वेंडरों का कोई पुरसा हाल नहीं। कोई भी मदद कों आगे नहीं बढ़ रहा।पत्रक में कहा गया है कि जीआरपी चौकी प्रभारी द्वारा प्रतिमाह शुल्क मांगा जा रहा है। पैसा न देने पर अनावश्यक कारवाई की जा रही है। साथ ही आपराधिक मामलों में फंसाने की भी धमकी दी जाती है। चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। किसी तरह की वसूली नहीं हो रही। मेले के भीड़ के चलते अवैध वेंडर पर रोक लगाई गयी हैं। लिहाजा वेंडर लामबंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button