उत्तर प्रदेशचित्रकूट

ऑडिट के नाम पर ‘लिफाफा लीला’! सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव का बड़ा आरोप

ट्रेजरी घोटाले की असली जड़ ऑडिट टीम

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। जनपद के ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर हो रहे वित्तीय खेल का एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ऑडिट टीम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि ब्लॉकों में ऑडिट के नाम पर मोटी वसूली की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार को संरक्षण मिल रहा है।

काजू कतरी खाकर फाइलें क्लियर, लिफाफा लेकर घोटाले पर पर्दा!

अनुज यादव ने कहा कि हर साल ऑडिट टीम ग्राम पंचायतों में पहुंचती है और ‘ऑडिट’ के नाम पर मोटे लिफाफे लेकर फाइलें क्लियर कर देती है। करोड़ों रुपये के ट्रेजरी घोटाले में यदि किसी पर पहली एफआईआर होनी चाहिए, तो वह ऑडिट टीम पर होनी चाहिए।उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ये वही लोग हैं जो हर साल आते हैं, काजू कतरी खाते हैं, नोटों के लिफाफे उठाते हैं और फिर भ्रष्टाचार की फाइलों पर पर्दा डालकर चले जाते हैं!”

पंचायतों में हड़कंप, अधिकारियों में मचा सन्नाटा

अनुज यादव की इस पोस्ट के बाद पंचायत विभाग और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक कई ग्राम प्रधानों ने भी दबे स्वर में माना है कि ऑडिट के नाम पर अनियमित भुगतान और वसूली का दबाव रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button