नवागत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संभाला कार्यभार, कहा—जनसेवा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
पहले दिन ली कलेक्ट्रेट एवं विकास कार्यों की जानकारी, अधिकारियों से टीम भावना से काम करने का आह्वान

जन एक्सप्रेस चित्रकूट (हेमनारायण हेमू): नवागत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने चैंबर में बैठकर जिले की प्रशासनिक, विकास, पुलिस व्यवस्था एवं भौगोलिक स्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँच सके।उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे जनपद के सर्वांगीण विकास में तेजी लाई जा सके।कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नवागत जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी राजापुर राकेश कुमार पाठक, अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, तथा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन उपस्थित रहे।






