उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.

पति ने पत्नी की अश्लील तस्वीर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: जिले के कोहड़ौर थाना इलाके में पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने का मामला सामने आया है। दहेज के लोभी पति पर अपनी ही पत्नी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है।मिली जानकारी के अनुसार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह थाना क्षेत्र के ही मदुरा गांव में लगभग डेढ़ साल पहले हुआ था। कुछ दिन तो सब ठीकठाक रहा लेकिन फिर ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने कोहड़ौर थाने पर पति, ससुर व ननद के खिलाफ तहरीर दी। युवती ने तहरीर देते हुए यह आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी शक्ल सूरत पर उल्टे सीधे छींटाकशी करने के साथ ही दहेज की मांग करने के साथ ही प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों व समाज के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ दिनों के लिए शांत हो गया। फिर बीते अगस्त माह में युवती को पति और उसके घर वालों ने मारपीटकर भगा दिया और उसका मंगलसूत्र तोड़ते हुए बोले कि बिना दहेज के वापस आयी तो डीजल डालकर जला देंगे। डर सहमी युवती अपने मायके चली गयी और वहीं रहने लगी। हद तो तब हो गयी जब दहेज के लोभी पति ने युवती की अश्लील तस्वीर को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जानकारी होने के बाद युवती ने कोहड़ौर थाने पर आरोपी पति के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर व ननद के साथ ही अज्ञात समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button