उत्तर प्रदेशलखनऊ

उन्नाव में भीषण बस हादसा: 20 फीट खाई में गिरी डबल डेकर बस, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बनी मौत का सबब — पुलिस ने तोड़ी खिड़कियां, बचाई 60 यात्रियों की जान

जन एक्सप्रेस लखनऊ:उन्नाव जिले के हसनपुर इलाके में बुधवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ जा रही 60 यात्रियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस सब्जियों से भरे एक पिकअप वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बस की खिड़कियां तोड़कर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरा कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button