:जौनपुरउत्तर प्रदेश
जौनपुर में कई चौकी प्रभारियों का तबादला

जन एक्सप्रेस जौनपुर: कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने देर रात कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।थाना कोतवाली के भंडारी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें जिला कारागार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर मडियाहूं कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में तैनात संतोष कुमार यादव को भंडारी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जिला कारागार चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को शाहगंज कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी के रूप में भेजा गया है। शाहगंज कोतवाली के इमरानगंज चौकी प्रभारी सैयद हसन जफर रिजवी को थाना सिकरारा के झीमलगज चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।






