उत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस में क्षत्रिय समाज की बैठक, उपद्रव फैलाने वालों पर की कार्रवाई की मांग

जन एक्सप्रेस हाथरस।लहरा रोड स्थित एक स्थान पर क्षत्रिय समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रशांत मिश्र के बहकावे में न आने की अपील

बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के सह-मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्र के बहकावे में कोई न आए।क्षत्रिय समाज का कहना है कि शहर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।समाज के प्रतिनिधि निशांत चौहान ने कहा कि “प्रशांत मिश्र पर खुद कई मुकदमे दर्ज हैं। वह खुद को बचाने के लिए क्षत्रिय समाज को आगे कर रहा है।”बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषी व्यक्तियों को जेल भेजे।साथ ही समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी आपसी विवाद को जातीय रंग न दिया जाए, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकमत होकर कहा कि हाथरस शहर की पहचान शांति और भाईचारे से है, और कुछ लोग इस माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।समाज ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button