उत्तर प्रदेशमहोबा
जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ में विधिक साक्षारता रैली का किया गया आयोजन

जन एक्सप्रेस महोबा l राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस के अवसर पर जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड में विधिक साक्षरता रैली का आयोजन स्काउट बैंड के नेतृत्व में किया गया ।यह विधिक साक्षरता रैली कुलपहाड़ के मेन बाज़ार होते हुए बस स्टैण्ड से वापिस विद्यालय में रैली का समापन किया गया। इस दौरान छात्रों को कानून संबंधित कई जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार तथा न्याय आदि विषयो पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता से समाज में न्याय के प्रति जागरूकता आती है और हर व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इस अवसर पर तहसील कुलपहाड़ के तहसीलदार प्रमित सचान कुलपहाड़ कोतवाल राधेश्याम वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलपहाड़ के रीडर रामकुमार पासवान सहित जनतंत्र इंटर कॉलेज के प्राचार्य जय प्रकाश अनुरागी, उप प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश चंद्र यादव, ज्ञानेन्द्र पटेल, मदनपाल, जानकी लोधी मौर्या, प्रेमचंद अनुरागी, राजेश यादव, धीरज पांडे सहित शिक्षिकाएँ रेणु आरती सुनीता सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






