खेत की रखवाली कर रहे किसान की बेदम पिटाई, क्षेत्र में दहशत का माहौल
पाठा के बहिलपुरवा में अज्ञात बदमाशों का हमला, घायल किसान अस्पताल में भर्ती

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। पाठा थाना क्षेत्र के कैलहा गांव में मंगलवार की रात लगभग 1 बजे खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान शिवप्रसाद उर्फ़ कल्लू यादव को अज्ञात बदमाशों ने बुरी तरह पीट दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।सूत्रों के अनुसार, पांच अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर किसान पर टूट पड़े और उन्होंने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद आसपास के लोग खौफजदा हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय किसानों का कहना है कि मारकुंडी की दिशा में बदमाश भाग गए हैं। पुलिस पूरे घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई कर रही है।पाठा क्षेत्र में यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि डकैतों की सक्रियता बढ़ रही है, और प्रशासन के सामने सुरक्षा चुनौती और भी गंभीर होती जा रही है।






