उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

सन्दिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का भाई गायब, जांच में जुटी पुलिस

कार व मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

ब्यूरो, जन एक्सप्रेस।

प्रतापगढ़। रायबरेली के एक टेंट व्यवसायी का भाई प्रतापगढ़ से संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को लापता हो गया। पुलिस ने उसकी कार और मोबाइल फोन बरामद किया है जबकि व्यापारी के भाई की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के टेंट व्यवसायी संतोष जायसवाल के भाई सुनील जायसवाल बुधवार को लालगंज थाना कोतवाली इलाके के भटनी में टेंट बुकिंग के सिलसिले में आये थे जिसके बाद वह कार से संग्रामगढ़ की ओर निकले। और उसके बाद से ही गायब हैं।

बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने भाई सन्तोष को फोन पर बताया था कि कुछ संदिग्ध लोग उसका पीछा कर रहे हैं। जिसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल ऑफ हो गया। घबराए संतोष ने तुरंत लालगंज और संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी गांव के पास से सुनील की कार और मोबाइल फोन बरामद किया। कार के भीतर एक डायरी भी मिली है, जिसमें पचास हजार रुपये एडवांस देने का उल्लेख है। फिलहाल दो थानों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच और सुनील की तलाश में जुटी है। परिवार ने सुनील के अपहरण की आशंका जताई है। संग्रामगढ़ एसओ मनोज कुमार तोमर ने बताया कि व्यापारी के भाई ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। मामला दर्ज कर हर पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button