उत्तर प्रदेशचित्रकूट

मानव अधिकार दिवस पर संप्रेक्षण गृह किशोर, कर्वी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों में मानवाधिकार, आत्म-सुरक्षा और सकारात्मक सोच पर दिया गया जोर

जन एक्सप्रेस कर्वी–चित्रकूट—मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, कर्वी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता रहीं, जिनका स्वागत संस्था प्रभारी वीर सिंह ने किया।

मानवाधिकार सम्मान और समानता का आधार—मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि प्रगति गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार हर व्यक्ति के सम्मान, समानता और सुरक्षा से जुड़े मूल सिद्धांत हैं। बच्चों एवं किशोरों को इन अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकारात्मक दिशा देना आज की आवश्यकता है।
उन्होंने बाल संरक्षण, आत्म-सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अभिषेक त्रिपाठी, परामर्शदाता मनवेन्द्र मिश्रा, परामर्शदाता दीपक शर्मा और ममता शर्मा उपस्थित रहे।इन सभी ने किशोरों को मानवाधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, आत्म-सुरक्षा उपायों तथा जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। किशोरों ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय भागीदारी की और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा किशोरों को जागरूकता सामग्री वितरित की गई।अंत में संस्था प्रभारी वीर सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button