उत्तर प्रदेशचित्रकूट

शहर को मिलेगा स्वच्छता का नया मॉडल, कूड़ा घर होंगे समाप्त

जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष ने एलआईसी तिराहे का किया संयुक्त निरीक्षण डोर-टू-डोर कलेक्शन व नई तकनीक से कूड़ा निस्तारण के निर्देश

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ नगर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कूड़े के प्रभावी निस्तारण को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थलों पर बने कूड़ा घरों को हटाने तथा आधुनिक तकनीकी माध्यमों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के क्रम में एलआईसी तिराहे पर बने कूड़ा घर का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी को निर्देशित किया कि उक्त स्थान का सदुपयोग किया जाए तथा वहां किसी भी प्रकार का कूड़ा एकत्र न होने दिया जाए।

शहर में बदलेगी कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था:
निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर के सभी कूड़ा घरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए और शहर से निकलने वाले कूड़े को सीधे निस्तारण स्थल तक पहुंचाया जाए, जिससे सड़कों पर कूड़ा न पड़े और शहर की स्वच्छता बनी रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के प्रत्येक घर से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। छोटे कूड़ा वाहनों से एकत्र कूड़े को बड़े वाहनों में शिफ्ट कर सीधे प्रोसेसिंग प्लांट तक भेजा जाए।नगर पालिका प्रशासन को स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई को जनसहयोग से जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने पर विशेष बल दिया गया।संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button