उत्तर प्रदेशमहोबा

ग्राम पंचायत टोला सोयम की गौशाला का ग्राम विकास अधिकारी ने निरीक्षण परखी व्यवस्थाएं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जन एक्सप्रेस चरखारी (महोबा): चरखारी खण्ड विकास अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु अग्रवाल। ने ग्राम पंचायत टोला सोयम गौशाला का किया निरीक्षण निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गयी। ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहराई से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में,हरा चारा,पानी और ठंड से बचाव की तैयारियां परखी। पशुओं के लिए,त्रिपाल,टटृर,अलाव के लिए सूखी लकड़ियां, हरा चारा,भूसा, गुड ,अजवायन,दलिया,तथा साफ- सफाई,की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है एवं मौके पर पशु आहार,भूसा ,गुड अजवाइन मौक़े मिला जिससे ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु अग्रवाल अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। एवं ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी को निर्देशित किया गौशाला में तीन कैमरे लगे होने चाहिए एक कैमरा प्रवेश द्वार पर एक कैमरा भूसा चारा गोदाम की तरफ एक कैमरा गौवंशो को फोकस करते लगा होना चाहिए और भविष्य में भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आगे भी बेहतर रखरखाव के लिए कहा जिससे गौवंशो को किसी भी असुविधा का सामना न कराना पड़े ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि पशुओं की देखभाल पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण जारी रहेगा इस मौके पर अन्य कर्मचारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button