उत्तर प्रदेशपीलीभीत

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जन एक्सप्रेस/पीलीभीत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर गांधी स्टेडियम में जनपद स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार तथा डॉ. सचिन गिहार, प्राचार्य राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किए।भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय 3 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये का रहा।जिला नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा इंतजार ख़ान ने बताया कि शासन से प्राप्त पुरस्कार राशि शीघ्र ही सभी विजेताओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button