उत्तर प्रदेशमेरठ

विवाह की जिद में युवती चढ़ी बिजली टावर पर, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मेरठ में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती ने किया हंगामा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जन एक्सप्रेस/मेरठ/लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ते हुए बिजली के टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।युवती शादी न होने की स्थिति में गंभीर कदम उठाने की बात कह रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।पुलिस ने युवती को शांत करने के लिए उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। बातचीत के दौरान प्रेमी ने शादी का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई और समझाइश के बाद उन्हें उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button