उत्तर प्रदेशमहोबा

खेत में बने मकान में किसान की हुई हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

जन एक्सप्रेस/महोबा l चरखारी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुढ़ा में 75 वर्षीय किसान की अज्ञात कारणों के चलते हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है l पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है lमिली जानकारी के अनुसार मृतक लाल दिमान पुत्र जोरावर लोधी की पत्नी की मौत पाँच वर्ष पूर्व हो गई थी तभी से वह अपने खेत पर बने मकान में रहता था l उसके दो बेटे हरनारायन और भागवली हैं दोनों मिलकर एक एक महीने अपने पिता को दिन में एक बार खाना देते थे इस महीने बड़े बेटे हरनारायन का नम्बर था l शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे जब वह खाना देने खेत पर बने मकान के पास पहुँचा तो उसने अपने पिता को आवाज दी l कोई जबाब न मिलने पर जब वह घर के अन्दर दाखिल हुआ तो वह वहाँ का मंजर देखकर सहम गया उसने देखा कि उसका पिता जमीन पर नीचे पड़ा हुआ है गले में तौलिया का फंदा बँधा है और सर कुचला हुआ है उसने तत्काल डायल 112 पर घटना की जानकारी दी l घटना की जानकारी मिलते ही चरखारी कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेज दिया और मामले की जाँच प्रारम्भ कर दी है l लालदिमान के पास 60 बीघा जमीन थी जब उसके दोनों बेटे छोटे थे तभी उसने दस दस बीघा जमीन दोनों बेटों के नाम कर दी थी l पाँच साल पूर्व उसने 19 बीघा जमीन बेची थी जिसके पैसों का एक समान बटवारा कर दिया था l अभी भी मृतक के पास बीस बीघा जमीन शेष है l एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है जाँचकर विधिक कार्यवाई की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button