कोटद्वार पुलिस ने लिखी मेरे खिलाफ झूठी चार्जशीट
पुलिस ने अपनी मानहानि और झूठी अफवाह मे किया था मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस/कोटद्वार – कोटद्वार के पत्रकार सुधांशु थपलियाल की देर रात हुई गिरफ्तारी ने कोटद्वार पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए थे जिसके बाद से तमाम मीडिया संगठनों ने इसमें रोष भी व्यक्त किया था…देश के सबसे बड़े मीडिया संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने भी पत्र जारी कर पत्रकार सुधांशु थपलियाल की गिरफ्तारी की निंदा की थी.. दरसल पौड़ी जिले की कोटद्वार पुलिस इसी वर्ष जनवरी माह मे पत्रकार सुधांशु थपलियाल को देर रात उनके घर से उठाकर थाने ले आई थी जहां पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमे पुलिस ने अब चार्ज शीट तैयार कर दी हैँ.. वही चार्ज शीट को लेकर पत्रकार ने आरोप लगाया हैँ कि इसमें लिखी कहानी पूरी झूठी हैँ और पुलिस ने थाने मे जबरन मेरे से कोरे कागजो मे डरा धमकाकर हस्ताक्षर कराये थे और मुझे रात भर लॉकअप मे रखा था, आगे पत्रकार ने कहा कि पुलिस के लिए किसी पऱ झूठा मुकदमा करना कोई बड़ी बात नहीं होती बस पुलिस को कोरे कागजो मे हस्ताक्षर ही करवाने होते हैँ जिसको करवाना पुलिस के लिए कोई बड़ी बात नहीं हैँ … वही कोटद्वार पुलिस ने पत्रकार सुधांशु पर यह मुकदमा उनकी एक फेसबुक पोस्ट पऱ किया था जिसमे पुलिस का कहना था कि सुधांशु द्वारा डाली गई फेसबुक पोस्ट से पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी जिसके बाद यह कानूनी कार्यवाही की गई… बताते चले कि इसी वर्ष जनवरी माह मे कोटद्वार मे स्कूटी सवार अंजली को एक कार रौद कर भाग गई थी जिसमे अंजली की मोके पर मौत हो गई थी, वही इस मामले मे पुलिस आरोपी को 12 दिन तक़ नहीं पकड़ पाई थी जिसके बाद मृतका की माँ ने पत्रकार सुधांशु से मदद मांगी थी और फिर पत्रकार ने अपने फेसबुक पऱ एक पोस्ट साझा की थी जिसको लेकर पुलिस ने सुधांशु पर मुकदमा दर्ज किया था हालांकि सुधांशु की पोस्ट डालने से पुलिस हरकत मे आई थी और पोस्ट डालने के कुछ घंटो बाद ही पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया था… वही पत्रकार सुधांशु ने अपनी यह गिरफ्तारी अवैधनिक बताते हुए पुलिस शिकायत प्राधिकरण मे शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे अब 8 पुलिस कर्मियों के खिलाफ सुनवाई चल रही हैँ |






