उत्तराखंड

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य और सादगी का संदेश

सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में धूमधाम से मनाई गई जयंती

जन एक्सप्रेस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को क्षेत्रभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया।

विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं नगर पालिका पुरोला में सफाई अभियान चलाकर उत्कृष्ट कार्य हेतु पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों को पालिका सभागार में प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष विहारी लाल शाह ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश को सही दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष अध्यक्ष विहारी लाल शाह, सभासद मनोज हिमानी, वृजमोहन चौहान, देवेंद्र सिंह चमियाल, रितेश गोदियाल, अनुराधा गुसाईं, करुणा बिष्ट अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल,अवसर अभियंता प्रशांत भंडारी,राजकुमार,जय प्रकाश राही, प्राची शाह, विनोद रावत,बरदेव नेगी,अजय सेमवाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button