ठूठीबारी में विराट हिंदू सम्मेलन: आरएसएस शताब्दी वर्ष पर दिखी सांस्कृतिक एकजुटता
सौ वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा को समर्पित आयोजन में युवाओं से सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

जन एक्सप्रेस।ठूठीबारी/महराजगंज।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ठूठीबारी नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि व स्वयंसेवक शामिल हुए। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सनातन चेतना का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी मिश्रा द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन समिति की ओर से उन्हें माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सम्मेलन में संजय पांडेय की टीम द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम ने राष्ट्रहित और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावी संदेश दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान एवं भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रचारक विनय, खंड कार्यवाह कृष्ण मोहन रौनियार, नीरज वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संजय रौनियार, नन्द प्रसाद चौधरी, कृष्ण कुमार दुबे, लाली सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्त, राजू मद्धेशिया, सज्जन निगम सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।






