उत्तर प्रदेशचित्रकूट

सिर्फ इंडियन रहेंगे, डिटेक्ट–डिलीट–डिपोर्ट हमारा संकल्प: प्रकाश पाल

अटल जयंती पर चित्रकूट में विचार गोष्ठी व एसआईआर कार्यशाला आयोजित

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट।(हेमनारायण हेमू):भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 236 विधानसभा चित्रकूट में विचार गोष्ठी एवं एसआईआर अभियान की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव एवं आशीष मिश्र विशिष्ट अतिथि तथा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय रहे।
अटल जी विकसित भारत के शिल्पकार: प्रकाश पाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विकसित भारत के शिल्पकार थे। उनके नेतृत्व में भारत अटल परमाणु शक्ति बना और पश्चिमी ताकतों को घुटने टेकने पर मजबूर किया। उन्होंने कूटनीति, संवाद, संयम और समन्वय के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाया। अटल जी कवि, लेखक, पत्रकार और नेता—हर भूमिका में प्रेरणास्रोत थे।
एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान
प्रकाश पाल ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान है, जिसमें सिर्फ इंडियन रहेंगे। हर कार्यकर्ता का संकल्प है—डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट यानी थ्री डी। उन्होंने कहा कि एसआईआर से घुसपैठिए लुंगी उठाकर भाग रहे हैं और जो लोग कहते हैं कि कागज नहीं दिखाएंगे, उनके भी कागज जांचे जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
राष्ट्र प्रथम का भाव ही सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ अनिल यादव
जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के विचार को जीवन में उतारना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हर युवा को मतदाता बनाने का आह्वान किया।
संगठित होकर एसआईआर में जुटें कार्यकर्ता: आशीष मिश्र
आशीष मिश्र ने कहा कि अटल जी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा।प्रस्तावना व स्वागत भाषण में चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि यह संगोष्ठी अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और कृतित्व पर विमर्श के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
एसआईआर अभियान शत-प्रतिशत पूरा होगा: महेंद्र कोटार्य
आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर एसआईआर अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण करेगा।
वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संबोधनकार्यक्रम को पूर्व सांसद आर.के. पटेल एवं भैरोप्रसाद मिश्र ने भी संबोधित किया।कविता पंक्तियों के साथ हुआ संचालनकार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा—“क्षणिक जीत में दीर्घ हार में,जीवन के शत-शत आकर्षक अरमानों को जलना होगा,कदम मिलाकर चलना होगा।”कार्यक्रम में दीप अवस्थी, भैरोप्रसाद मिश्र, आर.के. पटेल, उमेश, दिनेश मिश्रा, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, आलोक पाण्डेय, भागवत त्रिपाठी सहित नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, देव त्रिपाठी, जय प्रकाश, जगदीश गौतम, शिवाकांत पांडेय, हीरो मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे, साधना सिंह, विनीता द्विवेदी, दशरथ प्रजापति, शिवशंकर सिंह, बृजेश पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि, अनूप त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, मनोज तिवारी, आशीष पांडे, हेमंत सिंह, नीरज गर्ग सहित समस्त मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button