समाजसेवी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़:जिले के कोहड़ौर थाना इलाके के अतरसण्ड गांव निवासी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अप्पू सिंह के घर पहुंचकर सोमवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। मालूम हो कि अरुण कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह के भतीजे पिंटू सिंह ( 40 वर्ष ) का बीमारी से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उसी के तीन दिन बाद एक और भतीजा पंकज सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गांव में एक ही घर मे हुई दो मौत से गांव में शोक की लहर दो गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व शुभचिंतकों ने अप्पू सिंह के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। वहीं जानकारी होने पर सोमवार को दोपहर बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह भी अतरसण्ड गांव अप्पू के घर पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री ने इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, अरुण प्रताप सिंह उर्फ विशाल, सिद्धांत तिवारी, संजय सिंह, उदय भान, नायब सरोज, देवेश सिंह, महेंद्र पांडेय, संतोष सिंह, अनिल तिवारी, राजू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।






