उत्तर प्रदेशचित्रकूट

आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी का जन्मदिन

मनगवा और टिकरिया ग्राम पंचायतों में जनसैलाब, जनसेवा और संघर्ष को किया गया नमन

जन एक्सप्रेस चित्रकूट/मऊ/ मानिकपुर। मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी (लल्ली भैया) का जन्मदिन क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विधायक जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ग्राम पंचायत मनगवा में भव्य आयोजन
ग्राम पंचायत मनगवा में ग्राम पंचायत प्रधान सुखेंद्र जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ विधायक जी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी का संघर्ष, सेवा भाव और क्षेत्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की निरंतर शक्ति की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:बिंदु, बेलाल, मुन्नू भैया, अंकित सिंह, रोहन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण।
ग्राम पंचायत टिकरिया में भी दिखा उत्साह
इसी क्रम में ग्राम पंचायत टिकरिया में पूर्व प्रधान किशोरी लाल जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने विधायक जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। ग्रामीणों ने विधायक जी के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में माननीय विधायक जी की लंबी उम्र और निरंतर जनसेवा की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:रामप्रसाद, बाटे, कल्लू सहित अन्य गणमान्य लोग।जनता में दिखा विधायक जी के प्रति अपार स्नेह
मनगवा और टिकरिया दोनों ग्राम पंचायतों में हुए आयोजनों से यह स्पष्ट हुआ कि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी (लल्ली भैया) को जनता का अपार प्रेम और विश्वास प्राप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button