उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

गैंगस्टर एक्ट के आठ फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़:जिले के थाना कोतवाली नगर से कुल आठ वांछित फरार अपराधियों पर आईजी प्रयागराज अजय मिश्र द्वारा पचास पचास हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। आईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत कठोर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर से संबंधित आठ फरार अभियुक्तों पर पुरस्कार राशि घोषित की गई है। पुलिस द्वारा इन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि यदि वांछित अपराधियों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचित करें। मालूम हो कि इनाम घोषित सभी अभियुक्त हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, मारपीट, धमकी व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं तथा फरार चल रहे हैं। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपी अंतू थाना इलाके के रहने वाले हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि नगर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुदकमे से सम्बंधित आठ आरोपियों के विरुद्ध आईजी प्रयागराज द्वारा पचास पचास हजार का ईनाम घोषित किया गया है। टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही सभी इनामिया अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस का कहना है कि अपराध व अराजकता के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जा रही है। कानून-व्यवस्था में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button