उत्तर प्रदेशचित्रकूट

अधिवक्ता संघ व राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद चित्रकूट टीम ने धूमधाम से मनाया अनिल देवरवा का जन्मदिन

राजापुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में शुभकामनाओं का दौर, सामाजिक योगदान को सराहा

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट/राजापुर।तुलसी जन्मभूमि राजापुर धाम में स्थित बार एसोसिएशन तहसील राजापुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार त्रिपाठी देवरवा का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं, पत्रकार साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं भेंट कीं।इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज से पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रिका पांडेय ने अनिल कुमार त्रिपाठी देवरवा को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते हैं अनिल देवरवा
अधिवक्ता पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अनिल कुमार त्रिपाठी देवरवा सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं और जरूरतमंदों व गरीबों की हर संभव मदद करते हैं।उन्होंने कहा, “हमें अपने ऐसे अधिवक्ता साथी पर गर्व है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा और सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं।”कार्यक्रम में कृष्ण अवतार गौतम ने कहा कि अधिवक्ता का कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण और ईमानदारी से जुड़ा होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनिल देवरवा भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने आवास पर मनाया जन्मोत्सव
उधर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई चित्रकूट की टीम ने भी जिला अध्यक्ष अनिल देवरवा के आवास पर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पत्रकार हितैषी कार्यों और संघर्षशील भूमिका की सराहना की।
पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर: ओमप्रकाश निषाद
जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद ने कहा कि जिला अध्यक्ष अनिल देवरवा संगठन की मजबूती के लिए हर समय तत्पर रहते हैं और पत्रकारों के हितों के लिए तन, मन और धन से सहयोग करते हैं।इस मौके पर विनय कुमार पांडेय, द्वारिका प्रसाद पांडेय, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अनुज शुक्ला, कृष्ण अवतार गौतम, राम अभिलाष पांडे, जन्मेजय शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे, नितेश त्रिपाठी, पुष्पांजलि शुक्ला, सुरेश यादव, भालेंद्र निषाद, आशुतोष शुक्ला, अतुल मिश्रा, संजय मिश्रा, राहुल पांडेय, राजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button