उत्तर प्रदेशमहोबा

सुभाष चौकी के पास सरेआम दबंगई, बुजुर्ग की पिटाई; बेटे को भी पीटा

पुलिस चौकी से चंद कदम पर गुंडई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जन एक्सप्रेस/ महोबा/(अंजली धाकड़) महोबा के सुभाष चौकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा इलाके में दबंगों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी। सुभाष चौकी के पास दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान जब बुजुर्ग का बेटा अपने पिता को बचाने मौके पर पहुंचा, तो दबंगों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की।

वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
मारपीट की यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दबंगों की खुलेआम गुंडई साफ देखी जा सकती है।हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर है, इसके बावजूद दबंग बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे।
वारदात के बाद आरोपी दबंग फरार
मारपीट के बाद सभी आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कानून व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चौकी के पास ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button