उत्तर प्रदेशहाथरस

कंपोजिट विद्यालय में बड़ा हादसा टला, मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

जन एक्सप्रेस/हाथरस |सासनी क्षेत्र के गांव मोहरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिड-डे मील बनाते समय स्कूल की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।रसोई से आग उठती देख मासूम बच्चों और शिक्षकों में चीख-पुकार मच गई और स्थिति भगदड़ जैसी बन गई। हालांकि शिक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए जलते सिलेंडर पर काबू पाया और आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक भीषण हादसा टल गया।घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button