वायरल

रंगों में सराबोर दिखे राहुल गांधी: दिल्ली में कार्यकर्ताओं संग धूमधाम से मनाई होली

जन एक्सप्रेस/नई दिल्ली। होली के पावन पर्व पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया। इस दौरान उनका चेहरा लाल, हरे, पीले और गुलाबी रंगों से सराबोर नजर आया।राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और स्वयं भी उनके चेहरे पर रंग लगाया। ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के बीच समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।होली मिलन के दौरान राहुल गांधी ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। रंगों के इस उत्सव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।राजधानी में आयोजित इस होली मिलन कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किए गए, जिनमें राहुल गांधी रंगों में डूबे नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button