उत्तर प्रदेशचित्रकूट

रानीपुर टाइगर रिजर्व में महिला दिवस पर महिला श्रमिकों का सम्मान, अंगवस्त्र भेंट कर बढ़ाया हौसला

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।रानीपुर टाइगर रिजर्व के बरगढ़ रेंज अंतर्गत हरदिहा पौधशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला शक्ति के योगदान को सम्मानित करना और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान ऊंचाडीह उषा देवी मौजूद रहीं। उनकी उपस्थिति में पौधशाला में कार्यरत महिला श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और मेहनत की सराहना की गई। इस दौरान जमीरा, कल्चिहा सहित विभिन्न पौधशालाओं में कार्य कर रही महिला श्रमिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला श्रमिकों को अंगवस्त्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके योगदान के बिना विकास संभव नहीं है। महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महिला शक्ति के सम्मान और उनके विकास के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button