पुलिस ने गिरोह बना वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/बांदा:कमासिन थाना पुलिस के द्वारा गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस के द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सूरज पुत्र विष्णु दत्त निवासी अमलोखर थाना कमासिन को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है।जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।जिसके संबंध में कमासिन थाने में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। और वांछित चल रहा था जिससे कमासिन थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोंखर से गिरफ्तार किया गया है,जिसको गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू,कांस्टेबल अंकित यादव आदि मौजूद रहे।






