उत्तर प्रदेशबांदा

10 हजार रुपए के इनामियां आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/बांदा:पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 10 हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है,जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।दिनांक 21 मार्च को थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कस्बा मटौंध से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है।बरामद-01 अवैध तमंचा 315 बोर,01 जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार-रवि पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेढ़ू तलैया थाना कोतवाली नगर।गिरफ्तार करने वाली टीम-दीपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध, निरीक्षक इंदल यादव, कांस्टेबल शिवम, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button