अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में किया जाएगा जागरुक

जन एक्सप्रेस/बांदा:महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 25मार्च को जनपद में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा,कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड,बाबूलाल चौराहा,महेश्वरीदेवी चौक,बलखण्डीनाका,स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई।जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों,कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों,बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है।






