उत्तर प्रदेशहाथरस

ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि, पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

जन एक्सप्रेस/हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष शंभुनाथ पुरोहित के आवास पर किया गया, जहां पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में “पत्रकारों की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शंभुनाथ पुरोहित ने बाबू बालेश्वर लाल के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। समाज सेवा और पत्रकारिता को समर्पित उनका जीवन आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जनपदों सहित अन्य राज्यों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।वहीं वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार को हमेशा निर्भीक, निष्पक्ष एवं समाजहित में कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में मौजूद अन्य पत्रकारों और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विष्णु नागर, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला महामंत्री गोविंद सिंह चौहान, नरेश सागर, साहिल, आकाश शर्मा, अतीक अहमद, छोटू पुरोहित सहित जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button