Lucknowउत्तर प्रदेश

लखनऊ के निमेश्वर महादेव मंदिर में 23 जून को सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा

जन एक्सप्रेस / लखनऊ  ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार, 23 जून 2026 को निमेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक आस्था एवं सेवा भाव से परिपूर्ण सुंदरकांड पाठ एवं विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा, जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ समाज में धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन निमेश्वर महादेव मंदिर, उपाध्याय जनरल स्टोर के पीछे किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और प्रसाद ग्रहण करें।

सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button